Apple का बड़ा अपडेट: iOS 26, iPadOS 26, watchOS 26 और macOS 26 Tahoe हुए रिलीज़

By: Shubham

On: Tuesday, September 16, 2025 8:18 AM

Apple का बड़ा अपडेट: iOS 26, iPadOS 26, watchOS 26 और macOS 26 Tahoe हुए रिलीज़
Follow Us

Apple कंपनी ने iOS 26, iPadOS 26, watchOS 26 और macOS 26 Tahoe को 15 सितंबर से रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इस बार का अपडेट खास है क्योंकि इसमें पेश किया गया है नया Liquid Glass डिज़ाइन, जो iPhone, iPad और Mac के लुक और फील को पूरी तरह बदल देगा।

कब से होगा अपडेट डाउनलोड

Apple के मुताबिक, अपडेट 15 सितंबर से सभी कम्पैटिबल डिवाइसों के लिए उपलब्ध हो गया है। भारतीय समय के अनुसार यह शाम 6 बजे से डाउनलोड के लिए लाइव हुआ।

Apple का बड़ा अपडेट: iOS 26, iPadOS 26, watchOS 26 और macOS 26 Tahoe हुए रिलीज़

खास बात यह है कि अन्य कंपनियों की तरह Apple यह अपडेट चरणबद्ध तरीके से नहीं बल्कि एक साथ सभी डिवाइसों पर उपलब्ध कराता है।

किन डिवाइसों को मिलेगा iOS 26

iOS 26 का फायदा 2019 में लॉन्च हुए iPhone 11 और उसके बाद के सभी मॉडल्स को मिलेगा।

  • iPadOS 26 – iPad Pro 2018 और नए मॉडल्स, iPad Air 2019 (3rd Gen), iPad mini 2019 (5th Gen) और iPad 2020 (8th Gen) या नए वर्ज़न को मिलेगा।
  • watchOS 26 – Apple Watch Series 6 और उसके बाद के सभी मॉडल्स पर इंस्टॉल होगा।
  • macOS 26 Tahoe – MacBook Air 2020, MacBook Pro 2019, iMac 2020 और उसके बाद के मॉडल्स समेत Mac Studio और Mac Pro पर इंस्टॉल होगा।

नया Liquid Glass डिज़ाइन

Apple का बड़ा अपडेट: iOS 26, iPadOS 26, watchOS 26 और macOS 26 Tahoe हुए रिलीज़

Apple ने अपने सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में Liquid Glass इंटरफेस दिया है। यह डिज़ाइन यूज़र्स को ट्रांसपेरेंट और राउंडेड आइकन्स, बबल जैसे विजुअल्स और फ्लूइड ट्रांज़िशन का अनुभव देगा। लॉक स्क्रीन, विजेट्स और नोटिफिकेशन अब पहले से ज्यादा स्मूद और इंटरैक्टिव हो गए हैं।

iOS 26 के बड़े बदलाव

  • कॉल और मैसेज ऐप्स में अब एडवांस्ड स्पैम फिल्टरिंग शामिल की गई है। अनजान कॉलर्स से खुद iPhone उनका नाम और कॉल करने का कारण पूछेगा।
  • FaceTime और मैसेजिंग ऐप्स में अब लाइव ट्रांसलेशन मौजूद है।
  • नया Games ऐप लॉन्च हुआ है, जिसमें यूज़र अपने गेम्स लाइब्रेरी और दोस्तों की एक्टिविटी देख सकते हैं।
  • Safari और Camera जैसे ऐप्स में नए हाइडिंग बटन और स्लाइडर मेन्यू दिए गए हैं, जिससे इंटरफेस और साफ-सुथरा लगेगा।

iPadOS 26 PC जैसा अनुभव

नए अपडेट के साथ iPad अब Mac जैसा अहसास देगा। इसमें Mac-स्टाइल मेन्यू बार, विंडो मैनेजमेंट, और Mac का Preview ऐप शामिल किया गया है। इससे यूज़र अब अपने iPad को और आसानी से लैपटॉप की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे।

watchOS 26: Workout Buddy

Apple का बड़ा ऐलान: iOS 26 अपडेट रोलआउट, पुराने iPhones को भी मिलेगा नया OS

Apple Watch को भी बड़ा अपग्रेड मिला है। नया Workout Buddy चैटबॉट अब यूज़र्स को रनिंग या एक्सरसाइज़ के दौरान रियल-टाइम मोटिवेशन देगा। इसके अलावा, Sleep Score और ब्लड प्रेशर अलर्ट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। साथ ही, नए जेस्चर और वॉच फेस भी लॉन्च किए गए हैं।

macOS 26 Tahoe: Mac पर भी Liquid Glass का असर

Mac यूज़र्स को भी नया डिज़ाइन मिलेगा। अब विंडोज और मेन्यू ज्यादा स्मूद और ट्रांसपेरेंट नजर आएंगे। Mac पर अब Phone ऐप उपलब्ध है, जिससे कॉल्स को सीधे सिस्टम से रिसीव और डायल किया जा सकेगा। वहीं Spotlight सर्च और भी स्मार्ट हो गया है, जो अब मैसेज भेजने, नोट बनाने जैसे काम भी कर सकता है।

कीमत

Apple ने साफ किया है कि ये सभी अपडेट्स पूरी तरह फ्री हैं। यदि कोई आपसे इसके लिए चार्ज मांगता है, तो यह धोखा है।

ABOUT THE AUTHOR

मैं शुभम, Latest Khabar के Tech और Automobile कैटेगरी का एक समर्पित लेखक हूँ। मुझे टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से संबंधित सभी ट्रेंडिंग जानकारियाँ लिखना बेहद पसंद है मेरा उद्देश्य पाठकों तक सही, सटीक और दिलचस्प खबरें पहुँचाना है, ताकि वे हमेशा नवीनतम अपडेट से जुड़े रहें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Apple का बड़ा अपडेट: iOS 26, iPadOS 26, watchOS 26 और macOS 26 Tahoe हुए रिलीज़”

Leave a Comment