Apple ने iPhone 17 सीरीज़ और अल्ट्रा-थिन iPhone Air को लॉन्च किया है। लेकिन सिर्फ नए iPhones ही नहीं, बल्कि पुराने मॉडल्स के लिए भी खुशखबरी है। कंपनी ने ऐलान किया है कि iOS 26 का पब्लिक रोलआउट 15 सितंबर की रात 10:30 बजे से शुरू हो गया है।
किन iPhones को मिलेगा iOS 26 अपडेट

एप्पल ने इस बार पुराने iPhone यूज़र्स को भी निराश नहीं किया है। iPhone 11 और iPhone SE (2nd Gen) से लेकर लेकर लेटेस्ट iPhone 17 सीरीज़ तक के मॉडल्स इस अपडेट के लिए कम्पैटिबल हैं। यानी अगर आपका iPhone 2019 या उसके बाद का है, तो आप भी iOS 26 का अनुभव ले पाएंगे।
iOS 26
- Liquid Glass Interface: नया ट्रांसलूसेंट डिज़ाइन, जो iPhone को और मॉडर्न और आकर्षक लुक देता है।
- स्मार्टर Siri: अब पहले से बेहतर भाषा समझ और कॉन्टेक्स्ट-अवेयर फीचर्स।
- iPhone Mirroring on Mac: अब Mac से सीधे iPhone को कंट्रोल करना संभव।
- Tap to Cash: सिर्फ दो iPhones को पास लाकर पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा।
- Redesigned Photos App: नई लेआउट और कलेक्शन्स के साथ आसान नेविगेशन।
- Messages और Calls में अपडेट्स: शेड्यूल मैसेज, लाइव वॉइसमेल, कॉल स्क्रीनिंग जैसी नई खूबियां।
- Game Mode और Accessibility Features: बेहतर गेमिंग और स्पेशल टूल्स।
Apple Intelligence फीचर्स

हालांकि, AI आधारित Apple Intelligence हर डिवाइस में उपलब्ध नहीं होगा। यह फीचर केवल iPhone 16 सीरीज़ और iPhone 15 Pro/Pro Max जैसे चुनिंदा मॉडलों में मिलेगा।
iOS 26 खास क्यों
एप्पल ने इस बार वर्ज़न नंबरिंग सिस्टम को बदलते हुए सीधे iOS 26 पेश किया है नई लॉक स्क्रीन, बेहतर कैमरा ऐप, Hold Assist फीचर और Mail App में कैटेगरी वाइज सॉर्टिंग जैसे बदलाव iOS 26 को iPhone यूज़र्स के लिए एक पूरी तरह नया अनुभव बनाने जा रहे हैं।







1 thought on “Apple का बड़ा ऐलान: iOS 26 अपडेट रोलआउट, पुराने iPhones को भी मिलेगा नया OS”